Fri. Oct 2nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा देवेश शासनी ने कार्यभार संभाला लिया हैं। दिवेश शासनी 2020 बैच के आईएएस अधिकारी है ।

दिवेश शासनी के विकास भवन पहुंचने पर जिला विकास अधिकारी एस के पंत एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत शासनी ने विकास भवन के सभी कार्मिकों एवं अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की।

दिये निर्देश

इस बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं पटलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में फाइलें न्यूनतम लंबित रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए । शासनी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से, मिलकर विकास कार्यों को और अधिक गति देने के निर्देश दिए।