जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
देहरादून। राजधानी देहरादून में यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज रविवार को जिलाधिकारी और एसएसपी बुलेट पर सवार होकर ग्राउण्ड जीरो पर उतरे। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने शहर का भ्रमण किया और व्यवस्थाएं परखीं।

आज देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाइक पर शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित डीएम कैम्प कार्यालय से घंटाघर, पलटन बाजार और बल्लूपुर चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक बाइक पर शहर का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि दोनों अधिकारी हेलमेट लगाकर बाइक पर आगे निरीक्षण करते हुए चल रहे थे और उनकी गाड़ियों का काफिला पीछे-पीछे चल रहा था।
साथ ही निरीक्षण के दौरान अलग-अलग मार्गों पर पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश भी अधिकारियों ने दिए।भ्रमण के बीच दोनों अधिकारी पलटन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पलटन बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सीएनआई चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र स्थापित करने की बात कही।
यहां बाजार के खुलने से लेकर बंद होने तक महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में महिला पुलिसकर्मी नियुक्त रहेंगी। बाजार में नियमित भ्रमण के लिए महिला गौरा चीता को भी महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में नियुक्त किया जायेगा।