Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


दर्जनों छात्र-छात्रायें विभिन्न विषयों की जानकारी/जागरुकता से हो रहे है लाभान्वित


अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट में सम्पन्न हुआ एक माह का प्रशिक्षण

    भारत सरकार के निर्देशानुसार Yuva/ MY Bharat Portal “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” (इंटर्नशीप)  के अन्तर्गत


   एसएसपी अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा  के निर्देशन में जनपद के थानों में स्नातक/स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देकर जागरुक किया जा रहा है।


           कार्यक्रम के जनपद नोडल सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष देघाट  दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे के छात्र-छात्राओं को Yuva/ MY Bharat Portal “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” (इंटर्नशीप)  के अन्तर्गत एक माह का प्रशिक्षण दिया गया,जो आज दिनांक 16/09/2024 को सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों की जानकारियाँ दी गई ।
जैसे-
1. तीन नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023,) की जानकारी दी गई।
2. आपराधिक कानून और प्रक्रियाओं की मूल बातें।
3. यातायात प्रबन्धन, मोटर वाहन अधिनियम, सड़क सुरक्षा नियम समझाये।
4. यातायात नियमों,चिन्हों,संकेतो के बारे में जागरुक कर हमेशा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
5. कानून व्यवस्था एवं सामान्य पुलिसिंग जिसमे पुलिस व्यवस्था के बुनियादी सिद्वान्त
6. नशे से होने वाले दुष्परिणामों से आगाह कर नशे से  दूर रहने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
7. साईबर अपराधों की पहचान एवं उनसे बचने के उपाय,हेल्प लाईन नंबर की जानकारी दी गई।
8. साईबर ठगी का शिकार होने पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में भी बताया गया।  
9. एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य कानून और प्रक्रियाएं बतायी गई।
10. छात्राओं को गौरा शक्ति व महिला सुरक्षा कानूनों के बारे जानकारी दी गई।
        Yuva/ MY Bharat Portal “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” (इंटर्नशीप)  के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न थानों में लगभग 50-60 छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें छात्र-छात्रायें विभिन्न विषयो जानकारी/जागरुकता से लाभान्वित हो रहे है।