Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आज दिनांक 21.09.2024 को धौलछीना के BRC में सम्पन्न हुई भैंसियाछाना ब्लॉक की मैथ्स विजार्ड और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता।



ब्लॉक समन्वयक  हरीश ढैला ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विभिन्न संकुलों से चयनित प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।  मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर स्पेलिंग जीनियस कम्पटीशन में दो राउंड का टेस्ट लिया गया । प्रतियोगिता में मैथ्स विजार्ड में राकेश महरा, अर्जुन डोबाल, ललित लोहनी, भूपेश बनकोटी ने निर्णायक की भूमिका निभायी ।

परिणाम
मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा।
Maths Wizard Competition
प्रथम- हर्षित, रा.प्रा.वि. दशौ
द्वितीय- अंशु कुमार, रा.प्रा.वि. खाटवे
तृतीय- अंकित मेहता,  रा.प्रा.वि. ल्वेटा

Spell Genius Competition

स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में सुनीता बोरा और सुनीता जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-

प्रथम- दीपिका जोशी, रा.प्रा.वि. नगरखान
द्वितीय- कार्तिक मेहता, रा.प्रा.वि. ल्वेटा
तृतीय-आदित्य कोहली, रा.प्रा.वि. बखरियाटाना

भोजनावकाश के उपरांत सभी विजयी प्रतिभागियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हरीश रौतेला ने जिले के लिये चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक समन्वयक श्री हरीश ढैला रहे तथा संचालन राकेश मेहरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हरीश ढैला, उमेद मनराल, राकेश महरा, चारु चन्द्र तिवारी, ललित लोहनी, विक्रम कठायत, नन्दन मेहरा, भूपेश बनकोटी, उर्मिला ह्यांकी, सुनीता बोरा, सुनीता जोशी, राकेश कुमार, अर्जुन डोबाल, महेश सिंह राणा, अनिल कुमार जोशी, दीपिका नेगी आदि गुरुजनों सहित कई अभिभाक भी उपस्थित थे।