Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा-हल्द्वानी अल्मोड़ा राजमार्ग  पर क्वारब पुल के समीप अचानक से भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरकर सड़क पर आ गए जिसके कारण भवाली और अल्मोड़ा हाईवे में यातायात ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्वारब के पास अचानक से भर भराकर पहाड़ी से मलबा गिर गया और हाईवे बाधित हो गया है। वाहनों की लंबी कतार लग गई है तथा यात्री परेशान है। जैसे ही सड़क पर यातायात ठप होने की सूचना मिली चौकी प्रभारी गोविंद टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया तथा सड़क पर आए बोल्डर तथा मलबे को हटाने का काम शुरू करवा दिया है।