Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने स्कूटी से अवैध शराब तस्करी कर रहे चालक को किया गिरफ्तार रेस्टोरेंट में ले जा कर बेचने का था इरादा


  अल्मोड़ा के देघाट क्षेत्र से आ रही सूचना के अनूसार एसएसपी अल्मोड़ा   देवेन्द्र पींचा,  द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों, एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये है।

     दिनांक  21.09.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण  व थानाध्यक्ष  दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम उदयपुर के पास स्कूटी न०- DL 12 SK 4498 को रोका गया तो अभियुक्त नरेंद्र सिंह के कब्जे से (12 बोतल मेकडवल अंग्रेज़ी, 12 बोतल देशी गुलाब मार्का) कुल 24  बोतल  बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना देघाट में  धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा स्कूटी को सीज किया गया । 

पूछताछ

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने रेस्टोरेंट में ले जाकर लोगों को बेच कर कुछ रुपये कमा लेता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

नरेंद्र सिंह उम्र-38 वर्ष पुत्र आनंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तामाढौन थाना देघाट जिला अल्मोड़ा

थाना देघाट पुलिस टीम–


1. अपर उ०नि०  गणेश राणा
2.हेड कानि० सुरेंद्र कुमार
3.हेड कानि०  करूण मिश्रा