जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा पुलिस के थाना लमगड़ा ने की रंग-बिरंगी लाईटे/शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों पर की कार्यवाही,मौके पर ही लाईटे और काली फिल्म उतारकर सख्त हिदायत दी


एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थाना प्रभारियों को वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट,शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22/09/2024 की रात्रि में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान बहुरंगी लाईट लगाकर सामने वाले वाहन चालकों के लिये खतरे का सबब बन रही टैक्सी बोलेरो की रंग-बिरंगी लाईटों को उतरवाकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई और एक अन्य टैक्सी कार अल्टो के चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी,जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी दोबारा इस तरह से बहुरंगी लाईटों व शीशो पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।