Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

                                                                                        
सोमेश्वर पुलिस ने बिना सत्यापन पाये गये 02 व्यक्तियों पर की उतराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही


सत्यापन हेतु जनमानस को किया जागरुक

    एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-21.09.2024 को थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 70 लोगों का सत्यापन किया गया।

दौराने चैकिंग बिना सत्यापन पाये जाने पर 02 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

साथ ही लोगों को सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किराएदार/मजदूर/घरेलू नौकर आदि का पुलिस सत्यापन अवश्य कराने की  हिदायत दी गयी।