Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से आ रही सूचना के अनूसार बीते दिनांक 05.09.2024 को धौलछीना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी।
   
  एसएसपी अल्मोड़ा   देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा/थानाध्यक्ष धौलछीना को गुमशुदा युवती को शीघ्र तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा युवती की खोजबीन शुरु की गई ।


पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर आवश्यक जानकारी जुटाकर दिनांक 21/09/2024 को गुमशुदा युवती को अल्मोड़ा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।                                      

धौलछीना पुलिस टीम

1. अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद
2. महिला कानि0  अनीता देवी