Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

  सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान  सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 इलियास पुत्र अब्दुल हमीद निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।

उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक- 24.09.2024 को काशीपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।