Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने देश के प्रतिष्ठित महान उद्योगपति पद्मविभूषण समाज सेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की है।



शोक सभा मैं नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा देश ने आज महान प्रतिष्ठत उद्योगपति,समाज सेवी हमेशा के लिए खो दिया,उनका योगदान देश हमेशा याद करेगा, सभी पदाधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार,जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, अनिल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी, सुधीर गुप्ता, समित खुलवे आदि शामिल रहे।