Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हे उपचार के लिए परिजन हल्द्वानी के एक निजि अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा था।



अल्मोड़ा के तमाम अधिवक्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके मित्रों ने अशोक के निधन पर गहरा दुख जताया है।

इधर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पंत ने बताया कि अल्मोड़ा के ढ़ूंगाधारा निवासी अधिवक्ता अशोक जोशी का 48 वर्ष की आयु में आज दोपहर निधन हो गया, बीते शनिवार की सायं अपने आवास में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था जिसके पश्चात उन्हें हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम श्वास ली। वे नामिका अधिवक्ता (APO) भी रहे थे। उनके निधन पर अनेक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है व उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।