Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना द्वाराहाट ने चलाया अभियान,बिना सत्यापन पाये गये 07 बाहरी व्यक्तियों पर कार्यवाही

दिनांक 24.10.2024 को थानाध्यक्ष  अवनीश कुमार के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया गया, चौकी बग्वाली पोखर क्षेत्र में 07 बाहरी व्यक्तियों का बिना सत्यापन पाए जाने पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 1750/- रुपया जुर्माना लगाया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि अपने किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।