Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल। प्रदेश में सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं  पहाड़ी जिलों में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।


एक बार फिर नैनीताल जिले में भवाली के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मृतक चालक को रेस्क्यू कर मुख्य सड़क मार्ग पर लाया गया जिसके बाद रेगुलर पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भवाली पेट्रोल पंप के पास एक कार (हैरियर UP32 LQ 4563) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर स्ट्रेचर के माध्यम से जिला पुलिस और प्रशासन की मदद से वहां से मृतक व्यक्ति को निकालकर रोड तक पहुंचाया और जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि कार में एक व्यक्ति ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।मृतक की पहचान दिलीप गुप्ता पुत्र बीपी गुप्ता, उम्र- 51 वर्ष, लखनऊ, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।