Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


  अल्मोड़ा आज दिनांक 08-11-2024 को देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।



     

सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया ।

इस दौरान बलवा ड्रिल का अभ्यास व प्रक्रिया के बारे में जवानों को जानकारी दी गई।

  इस दौरान सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीएफओ अल्मोड़ा श्री नरेंद्र कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी,पुलिस कार्यालय केशाखा प्रभारी, फायर स्टेशन प्रभारी, दूरसंचार, पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय, फायर स्टेशन के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।