Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,   दीपशिखा अग्रवाल,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 184 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
   
     दिनांक 08-11- 2024 को थानाध्यक्ष चोरगलिया  राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र लक्ष्मण राम पुत्र रामलाल निवासी धर्मगढ़, थाना चोरगलिया,जिला नैनीताल, उम्र 48 वर्ष  के कब्जे से कुल 184 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी-

लक्ष्मण राम पुत्र रामलाल निवासी धर्मगढ़, थाना चोरगलिया

बरामदगी

184 पाउच कच्ची शराब

पुलिस टीम-

1- SI प्रताप सिंह
2- SI सुरभि राना
3-का0 भारत भूषण
3-कानि0जसकरण सिंह