Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा – पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वावधान में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्राइज मनी ताइक्वांडो, खेल एवं योग योगासन इंटर स्कूल ओपन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है।


नगर के शिवालिक होटल के हाल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी वशिष्ट अतिथि गिरीश मल्होत्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने दीप जला कर किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या स्प्रिंग डेल्स ज्योत्सना सोहनलाल , धावक पुष्कर सिंह नेगी , के अलावा कुंदन सिंह बिष्ट , शंकर दत्त पांडे , जीवन जोशी, त्रिलोक रौतेला , प्रशिक्षक यशपाल भट्ट कराटे , मोहित बिष्ट , प्रशिक्षक ताइक्वांडो मनोज , विपुल भाकुनी , जिला अल्मोड़ा के विभिन्न विद्यालयों से लगभग दो सौ खिलाड़ियों और टेक्निकल ऑफिशल, कोच, मैनेजर, ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

मुख्य आयोजन कर्ता , संयोजक/सचिव कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट, राष्ट्रीय रैफरी,प्रबन्धक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने बताया प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जहां खिलाड़ियों को उचित मंच एवं उनकी प्रतिभा को निखारना है। वही खेल ताइक्वांडो और योग के माध्यम से नशे के प्रति जागरूक और नशा मुक्ति, मोबाइल के दुरुपयोग से बचने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट सभी खिलाड़ियों, टेक्निकल ऑफिशल, अभिभावकगणों का और प्रतियोगिता में शामिल सभी खेल प्रेमी, मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों का स्वागत करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आज छात्र खेलों के माध्यम से अपना भविष्य बना रहे हैं क्योंकि सरकार द्वारा खेलों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हमें अधिक मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है हमारे पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है हमें उन्हें उचित मंच और सही मार्गदर्शन अच्छा नेतृत्व के साथ साथ बराबर और बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है । इसमें सभी का योगदान महत्वपूर्ण है।

वही मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता के आयोजक मंडल के आयोजन और प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।विशिष्ट अतिथि एवं अतिथि के रूप में अल्मोड़ा हरीश कनवाल पूर्व ग्राम प्रधान खत्याड़ी, वसुधा पंत सचिव ग्रीन हिल ट्रस्ट संख्या में अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान और बेहतर प्रयास के लिए आयोजनकर्ता मंडल के सदस्यगण गिरीश शर्मा, कॉर्डिनेटर पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा अध्यक्ष हरीश सिंह बनौला महासचिव सौरभ पाण्डे , योग प्रशिक्षक ताइक्वांडो कोच नेशनल रैफरी अन्नत बिष्ट,काजल कांडपाल, कोच, दीक्षा कांडपाल शिक्षिका मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा योग प्रशिक्षक एवम ताइक्वांडो कोच, कुंदन कुमार बिष्ट, मंडल हवालबाग उपाध्यक्ष, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा अध्यक्ष एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट, दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दो दिवसीय इस जिला स्तरीय ताइक्वांडो एवं योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद इनामी धनराशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड प्रदान की गई।

ताइक्वांडो एवं योग प्रतियोगिता के मुख्य आयोजनकर्ता कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ताइक्वांडो खेल विश्व में अत्यधिक लोकप्रिय, आत्मरक्षा के लिए वरदान  एवं  उत्तम स्वास्थ्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण खेल  है। पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट कमल कुमार बिष्ट का ताइक्वांडो खेल व योग में पिछले 35 साल का अनुभव रहा है उनके प्रशिक्षण व मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

इस दौरान निर्णायक मंडल ताइक्वांडो कनिष्का भंडारी , गुंजन पाण्डे , जी पी पंकज , अनंत बिष्ट , काजल कांडपाल, दीक्षा कांडपाल रहे। योग प्रतियोगिता के प्रशिक्षक आदित्य गुरुरानी , प्रांजलि भट्ट , अभिषेक सिंह , रहे योग प्रतियोगिता ट्रेडीशनल मई दिव्यांशु सिंह तड़ागी , प्रथम , प्रखर पांडे द्वितीय , वैभव सिंह भोज तृतीय रहे , गर्ल्स ट्रेडीशनल त्रिशिका सिंह प्रथम रही । इन सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि वशिष्ठ अतिथि द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया।