Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा-दिनांक 18 नवम्बर 2024 प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा सोनू कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि आज खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयु वर्ग अन्डर-14/17 एवं अन्डर-20 बालिका वर्ग की ताईकण्डो, टेबल टेनिस एवं बाक्सिंग प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अन्डर-14 बालिका एकल टेबल टेनिस में प्रथन स्थान अंक्षिता पाण्डे, द्वितीय स्थान सुगन्धा आर्या एवं तृतीय स्थान वैभवी पेटशाली ने प्राप्त किया। अन्डर-20 बालिका एकल टेबल टेनिस में प्रथन स्थान भूमिका किरौला, द्वितीय स्थान उर्मिला किरौला को मिला।  अन्डर-14 ताईकण्डो भार वर्ग 41-44 किग्रा में प्रथम स्थान खुशी किरौला, द्वितीय स्थान हिमानी बाराकोटी एवं तृतीय स्थान कृतिका शर्मा व एलिस को मिला। बाक्सिंग अन्डर-14  36-38 किग्रा में प्रथम स्थान रिधिमा एवं द्वितीय स्थान तन्वी ने प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिताओं में शिक्षा विभाग से  धन सिह द्यौनी,  शिवदत्त जोशी,  गोविन्द सिंह ,  पूनम बिष्ट,  तुलसी बिष्ट,  लता वर्मा,  लता वर्मा,  महेन्द्र सिंह भैसोड़ा,  शोबन सिंह कनवाल एवं  कुन्दन सिंह कनवाल तथा युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी  अशोक कुमार, संदीप वर्मा, विभिन्न विकासखण्डों के पी0आर0डी0 स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।