Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कोतवाली अल्मोड़ा  ने 01 वांरटी को किया गिरफ्तार


  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
          
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा  जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक  नवीन सिंह चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 29.11.2024  को मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रमेश नगरकोटी पुत्र किशन सिंह निवासी धारानौला अल्मोड़ा को  लक्ष्मेश्वर तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।