Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा,  द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  भूपेंद्र भंडारी , क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण  एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तुमड़िया डाम क्षेत्र में शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त बलविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी तुमड़िया डाम 2 मालधन चौड़ को कुल 108 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

उक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम

1- उ0न0 धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी मालधनचौड़
2- कानि0 अय्यूब हुसैन