Wed. Jun 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिनांक 28 नवंबर को ग्लोबल एश्योर कंपनी गुरुग्राम के करीब 50 स्टाफ के लोग तपोवन घूमने आए थे तथा यहां अलोहा होटल में रुके थे  दिनांक 29 नवंबर को सुबह करीब 10 व्यक्ति निम बीच पर घूमने आए थे इनमें से आकाश पुत्र मोहन निवासी देवली दिल्ली मूल निवासी केरल उम्र 27 वर्ष नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया था।


उक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे व्यक्ति की नदी किनारे व संभावित स्थानों पर लगातार गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

आज दिनांक 7 दिसम्बर को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुन: सर्चिंग की ग़यी सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा आकाश उपरोक्त का शव थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत बॉम्बे घाट से बरामद किया गया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है,शव को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपर्द किया गया है।