Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा साइबर सुरक्षा हेतु सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को जागरूक करने के दिए गए निर्देश के क्रम में आज दिनांक 12.12.2024 को साईबर सेल प्रभारी श्री हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में, हेड कांस्टेबल प्रकाश भंडारी एवं हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा द्वारा रानीबाग काठगोदाम में एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


    
कैडेट्स को विशेष रूप से अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) किसी से साझा न करने और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने की हिदायत दी गई। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा अपने आसपास के सभी लोगों को भी जागरूक करने हेतु बताया गया।
  

कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करते हुए बताया कि कैसे सतर्कता और सही जानकारी से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है, यदि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो चुका है तो 1930 में शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया।

You missed