दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
13 दिसम्बर 2024 AAJ KA PANCHANG DECEMBER 13, 2024
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, मार्गशीर्ष |आज है अनंग त्रयोदशी व्रत and प्रदोष व्रत|
आज त्रयोदशी तिथि 07:40 PM तक उपरांत चतुर्दशी | नक्षत्र भरणी 07:50 AM तक उपरांत कृत्तिका 05:47 AM तक उपरांत रोहिणी | शिव योग 11:54 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग | करण कौलव 09:03 AM तक, बाद तैतिल 07:40 PM तक, बाद गर 06:18 AM तक, बाद वणिज | आज राहु काल का समय 11:01 AM – 12:21 PM है | आज 01:19 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।
मेष राशि (ARIES HOROSCOPE) मेष राशि वाले आज अनुकूल वातावरण रहेगा। अपना कार्य ईमानदारी से करते रहें। बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। किसी निवेश योजना में हाथ डालने से पहले उसे भली प्रकार से समझ लेना उचित रहेगा।
वृष राशि (TAURUS HOROSCOPE) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन अपने पार्टनर के फैसलों में। जो भी नए मौके मिलते हैं, उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आपकी पुरानी मेहनत आपके काम आयेगी। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। काम अधिक होने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं।
मिथुन राशि ( GEMINI HOROSCOPE ) मिथुन राशिवाले आज आपके पार्टनर आपसे किसी जरुरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकता है, बेहतर होगा साइन करने से पहले दस्तावेज को जांच ले। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। पेशेवर स्तर पर आपकी क्षमता को उचित महत्व मिलना शुरु हो सकता है। आपको कोई शानदार भेंट मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (CANCER HOROSCOPE ) कर्क राशिवाले जातक आज निवेश आपके लिए बड़ा धन लाभ दे सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस सप्ताह आपको ट्रेन से यात्रा करने में दिक्कत आ सकती है। घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है जिसके फलस्वरूप घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि ( LEO HOROSCOPE) सिंह राशि वाले जातक आज जातक पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। आप कोई नया काम करेंगे या चलते काम को ही नए तरह से करने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि ( VIRGO HOROSCOPE ) कन्या राशि आज का दिन वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि ( LIBRA HOROSCOPE ) तुला राशिवाले आज वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। आज आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल हो सकती हैं। आज रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर हो जाएंगे। सूर्यदेव की कृपा से आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि ( SCORPIO HOROSCOPE ) वृश्चिक राशिवाले आज व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। धन लाभ के योग हैं। कामकाज को लेकर टेंशन बढ़ेगी। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा।
धनु राशि ( SAGITTARIUS HOROSCOPE ) धनु राशि वाले आज आपको सावधानी से काम करने की जरुरत है। आपको समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिल सकता है। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। कामकाज में जोखिम और जल्दबाजी से भी बचना चाहिए।
मकर राशि ( CAPRICORN HOROSCOPE ) मकर राशिवाले जातक आज नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। कुछ लोगों का विदेश जाने का योग बन रहा है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा परंतु आपकी सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे।
कुंभ राशि ( AQUARIUS HOROSCOPE ) कुंभ राशिवाले आज के दिनप्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।
मीन राशि ( PISCES HOROSCOPE) मीन राशिवाले आज जातक अगर आप किसी चीज को हासिल करने के लिए प्रयास करते हैं तो आप उसको हासिल कर पाएंगे। गलतफहमियां बढ़ने के भी आसार हैं। इसलिए अपने मसलों को स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें तो बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की संभावना है। प्यार के इजहार के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164