Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल। उत्तराखण्ड में आज बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भीमताल के सलड़ी क्षेत्र में उत्तराखंड रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ आ रही रोडवेज की बस आमडाली में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है। उधर हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं और घायलों का रेस्क्यू कर रहे हैं।


नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी राहत अभियान में मदद के लिए रवाना हो गई है। बस में 25 से 30 लोगों के सवार होने की खबर सामने आई है, जिसमें से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं हल्द्वानी से भी कई ऐंबुलेंस मौके की तरफ रवाना हो गयी हैं।