Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
      
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव,के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.12.2024 को चैकिंग के दौरान मण्डी बाईपास मार्ग हल्द्वानी से 02 आरोपियों को 408 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, तथा अवैध चरस परिवहन में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04PA-1750 स्कूटी को कब्जे में लिया गया।
    
उक्त संबंध में कोतवाली  हल्द्वानी में एफआईआर न0 443/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।


नाम पता अभियुक्तगण

1- अरूण कुमार S/O सोहन लाल R/O वार्ड नं. 12, राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 30 वर्ष,
2- गौरव कुमार S/O नीरज चन्द्र आर्या R/O वार्ड नं. 12 राजेन्द्रनगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल बताया उम्र- 31 वर्ष,

बरामदगी

  
अभियुक्तगणों के कब्जे से 408 ग्राम अवैध चरस बरामद होना,

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0 भुवन राणा चौकी प्रभारी मंण्डी,
2-  कानि0 ललित मेहरा
3- कानि0 अमर सिंह