जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोडा। भवाली-अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास सड़क की गंभीर स्थिति के चलते रात्रि के समय यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।


यह प्रतिबंध 27 दिसंबर से लागू होकर 16 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक हल्के और भारी वाहन इस मार्ग पर नहीं चल पाएंगे।
सड़क का करीब 30 मीटर का हिस्सा लगातार धंस रहा है, जिससे सड़क के नीचे नदी में गिरने का खतरा बना हुआ है।