जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दिनांक 25.12.2024 को समय 21:03 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि पांडेखोला बाईपास के पास जंगल में आग लगी हुई हैं।

जिस पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पहुंची। आग पांडेखोला बाईपास पटवारी चौकी के पास जंगल में लगी हुई थी जो तीव्रता से मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों व आवासीय भवनों की ओर बढ़ रही थी। जिसे फायर सर्विस यूनिट ने MFE से पंपिंग कर एक होज रील फैलाकर आग को बुझाया।
फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा-
1-लीडिंग फायरमैन किशन सिंह
2-फायर सर्विस चालक हरि सिंह
3-फायरमैन श्याम लाल, जीवन जोशी
4-महिला फायरमैन चांदनी, कल्पना