जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा से आए भैरव गोस्वामी को अपना मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस के अंदर बगावत शुरू हो गई है इसी क्रम में कांग्रेस नेता अमन अंसारी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। और उन्होंने निर्दलीय रूप में मेयर पद के लिए नामांकन कराया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस में पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया गया। ओबीसी समाज के लोगों की उपेक्षा कर पार्टी ने दूसरे दल के सदस्य को कांग्रेस में लाकर मेयर का प्रत्याशी बना दिया, जो पुराने कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है।
अंसारी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करते आए हैं और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कई पदों पर रह चुके हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निर्णय से उनको गहरा दुख पहुंचा है।क्योंकि कांग्रेस पार्टी में उन्होंने अपने कार्यकर्ता जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया था, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनकी मेहनत और योगदान को नजरअंदाज कर दिया।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में ओबीसी समाज की अपेक्षा की जाती रही है पार्टी की नजर में ओबीसी समाज मेयर पद के लिए योग्य नहीं रहा इसीलिए पार्टी ने दूसरे दल से आए हुए व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए उसे अपना मेयर क्या प्रत्याशी बनाया जिस पर उन्होंने अपनी निराशा और आक्रोश को व्यक्त करते हुए, अमन अंसारी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस प्रकार की नीति से वह आहत हुए हैं और उन्होंने यह कदम उठाया है और उन्होंने निर्दलीय रूप में महापौर के लिए नामांकन कराया है उन्होंने आशा व्यक्त की की ओबीसी समाज और अल्मोड़ा की जनता का उनका पूरा आशीर्वाद मिलेगा।