जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल कर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा के अजय वर्मा ने पूरे दलबल के साथ महापौर पद के लिए नामांकन कराया।


उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में एक साधारण से कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उनको महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है वह पार्टी के उच्च पदाधिकारी का हृदय से धन्यवाद करते हैं साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की की अल्मोड़ा की जनता का पूरा आशीर्वाद उनको मिलेगा। और वह महापौर पद पर विजय होंगे।
भैरव गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी से महापौर पद के लिए अपना नामांकन कराया ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है जिससे वह पार्टी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और पार्टी को भरोसा दिलाते हैं कि अल्मोड़ा की जनता का उन्हें पूरा आशीर्वाद मिलेगा और कांग्रेस की झोली में विजई होकर महापौर की सीट को डालेंगे। वही 40वार्डो से करीब 190 उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल कर निगम चुनाव में ताल ठोकी है।