Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

मेयर पद के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी ने एक बार फिर समाज सेवा के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का उदाहरण पेश किया। उन्होंने अपने व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम को बीच में छोड़कर एक जरूरतमंद मरीज के लिए तुरंत रक्तदान किया।


गोस्वामी, जो रेड क्रॉस के पदाधिकारी हैं और दर्जनों बार रक्तदान कर चुके हैं, ने इस अवसर पर कहा, “समाज के लिए अपना रक्त और पसीना एक करना मेरा कर्तव्य है। यह मेरी तरफ से एक छोटी-सी मदद है और मैं इसे आगे भी जारी रखूंगा।”

गोस्वामी के इस कार्य की व्यापक सराहना हो रही है। उनकी समाज सेवा की भावना के चलते उनके प्रशंसकों और समर्थकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि उनकी मदद करने की यह आदत कोरोना काल के दौरान भी सामने आई थी, जब उन्होंने कई लोगों को राहत पहुंचाई और उनकी जिंदगी में आशा की किरण जगाई।