दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
10 जनवरी 2025 AAJ KA PANCHANG JANUARY 10, 2025
पौष शुक्ल पक्ष एकादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, पौष |आज है वैकुंठ एकादशी and पौष पुत्रदा एकादशी|
आज एकादशी तिथि 10:19 AM तक उपरांत द्वादशी | नक्षत्र कृत्तिका 01:45 PM तक उपरांत रोहिणी | शुभ योग 02:36 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग | करण विष्टि 10:20 AM तक, बाद बव 09:20 PM तक, बाद बालव | आज राहु काल का समय 11:14 AM – 12:34 PM है | आज चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (AAJ KA MESH RASHIFAL)
आज आपको कुछ निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ आज का समय बिताने का भरपूर प्रयास करें। आर्थिक स्थिति के बारे में सोचें और पैसे बचाने का प्रयास करें। परिवार आपका आज कोई खुशखबरी दे सकता है।
वृषभ राशि (AAJ KA VRISHABH RASHIFAL)
आज आप पहले की अपेक्षा अतिरिक्त ऊर्जा के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिताने का प्रयास करें। खरीदारी का प्लान बन सकता है। घर, वाहन या प्रापर्टी के मामलों में आज आपका धन खर्च हो सकता है। यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रतीक्षारत कार्य पूरा होने की संभावना है।
मिथुन राशि (AAJ KA MITHUN RASHIFAL)
आज लोग आपके कार्यशैली को देखकर हैरान रह जाएंगे। आपका साथी भी आपको कोई उपहार दे सकता है। व्यापार को लेकर दिन आपका सामान्य बीतेगा लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। नौकरी में दिन बेहतर गुजरेगा।
कर्क राशि (AAJ KA KARK RASHIFAL)
आज आप सकारात्मक होकर कार्य करने का प्रयास करें। वहीं आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य निपटाने का है। परिवार के साथ भोजन का आनंद लें। आज रात अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांचक पल बिताने का आप प्रयास कर सकते हैं। कार्य को लेकर दिन अच्छा गुजरेगा। आज कोशिश करें कि पास के मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करें।
सिंह राशि (AAJ KA SINGH RASHIFAL)
आज आप किसी बड़ी समस्या को सुलझा सकते हैं। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपका साथी आज आपसे नाराज हो सकता है। निवेश का कोई प्रस्ताव आपके सामने आने की संभावना है। लेकिन कार्य की व्यस्तता से बचने का प्रयास करें अपने लिए भी समय निकालें।
कन्या राशि (AAJ KA KANYA RASHIFAL)
आज आप छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। यह छुट्टियां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। काम को लेकर आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। धन को लेकर दिन सामान्य बीत सकता है। अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
तुला राशि (AAJ KA TULA RASHIFAL)
आपके मित्र आज आपका समर्थन करेंगे। जिससे आपको अपने कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मुलाकात कर सकते हैं। जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को परिणाम संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (AAJ KA VRISHCHIK RASHIFAL)
आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट की योजना आप बना सकते हैं। जिसकी वजह से आपके प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक रिश्ते भी बेहतर होंगे। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की भरपूर संभावना है। यात्रा का लाभ लें।
धनु राशि (AAJ KA DHANU RASHIFAL)
आज आप अपने व्यवहार से किसी को भी मोहित कर सकते हैं। आपका व्यवहार भी सबको पसंद आएगा। जिसकी वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कोई नया व्यक्ति आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। पैसे खर्च होंगे लेकिन तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि कहीं से धन आने की भी संभावना है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
मकर राशि (AAJ KA MAKAR RASHIFAL)
आज आपका कुछ नए लोगों से संबंध बनेगा। यह दिन आपके लिए खास रह सकता है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का प्रयास आपको करना चाहिए। पैसे कमाने पर आपका भरपूर फोकस रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा लेकिन पेट संबंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है। कोशिश करें कि आज आप अपने वाणी से किसी को चोट न पहुंचाएं।
कुंभ राशि (KUMBH RASHI KA RASHIFAL)
आज आप उत्साह पूर्वक कार्य करने का प्रयास करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य चिंता से बचें क्योंकि आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा सा परेशान कर सकता है। धनखर्च आज हो सकता है लेकिन आपके पास कहीं से धन आने की भी संभावना है। रोजगार के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। अपने कार्यों को आज आप अलग तरीके से पेश करने का प्रयास करेंगे।
मीन राशि (MEEN RASHI KA RASHIFAL)
आज आप स्वास्थ्य को लेकर काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं आज आप ज्यादातर समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। अपने विचारों को खुलकर सबके सामने रखने का प्रयास करें। गाय माता को गुड़ के साथ रोटी खिलाना चाहिए, इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। आज कोई आपको उपहार भी मिल सकता है।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164