Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा  नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशे के तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी आम्रपाली के सामने हरीश मिलकानी पुत्र दिनेश मिलकानी निवासी आदर्श नगर गली नंबर 3 मुखानी  थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष को 06.38 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
   
उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


पुलिस टीम

1-  उपनिरीक्षक हरजीत सिंह
2- कांस्टेबल कुंदन शाही
3- कांस्टेबल दीपक कठायत