Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

डी0एल0 निरस्तीकरण की हुई कार्यवाही  
     
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
        
   दिनांक 17.01.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफ़िला व पुलिस टीम द्वारा सोमेश्वर बाजार से लोद की तरफ आ रहे वाहन सं0- UK01-CA-0390 टाटा 407 को चालक काफी तेज गति व खतरनाक तरीके से चलाकर सामने से आ रहा था, जिसे रोका गया तो चालक मुकेश कुमार निवासी हत्यूड़ा,सोमेश्वर अल्मोडा शराब के नशे में पाया गया। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मोटरवाहन अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।