जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर रोकथाम व आगामी निकाय चुनाव-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत *सघन चैकिंग अभियान* चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.1.2025 को चैकिंग के दौरान सुल्तान नगरी गांव को जाने वाले रास्ते में गोलापार काठगोदाम से अभियुक्त विनोद आर्य पुत्र रमेश चंद्र आर्य निवासी रामलाल कॉलोनी खेड़ा गोलापार थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल को 144 पव्वे देशी शराब गुलाब बाजपुर मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 09/2025धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम–
1- म0उ0नि0 नीतू सिंह
2- कानि0 योगेश कुमार
3 कानि0 मनीष कुमार