Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला हो रहा है। आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई मतगणना जारी है। अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर प्रत्याशी का नतीजा शाम तक आने की उम्मीद है। जीआईसी अल्मोड़ा में मतगणना चल रही है।


नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर पद के लिए प्रथम राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है। अजय वर्मा (बीजेपी) – 2487 मत, भैरव गोस्वामी (कांग्रेस) – 1684 मत, अमन अंसारी (निर्दलीय)- 34 मत हासिल हुवे है। अमन अंसारी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा 120 मत रद्द हुए है।