Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर निगम के चुनावों में जीत हासिल करने वाले साह दंपत्ति ने जीत हासिल की है, दोनो ने कई संयोग बनाए हैं, निगम बनने के बाद पहली बार जिला सरकार की सदन में पहुंचने वाले अमित साह मोनू और ज्योति साह ने बराबर 261 प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदियों को हराया।
दोनो ने अपना चुनाव सीधे मुकाबले में जीता और दोनों के सामने केवल एक ही प्रतिद्वंदी मौजूद था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोनों ने ही 261-261 मत हासिल किए हैं। अमित ने 261 मत हासिल कर झिझाड़ वार्ड से अमन नज्जौन को हराया तो उनकी पत्नी ज्योति ने 261 मत प्राप्त‌कर पांडेखोला वार्ड से धीरज कुमार पांडे को पराजित किया।