Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल की माता हेमा पिलख्वाल का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं। उनकी माता लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी।  उनका अंतिम संस्कार आज बागेश्वर स्थित सरयू घाट पर किया जाएगा।


उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने उनसे फोन पर वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान जिला महामंत्री ललित दोसाद जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी आनंद डंगवाल जिला मंत्री संजय डालाकोटी संजय जोशी ने उनके कफडखान स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की । उनका अंतिम संस्कार बागेश्वर स्थित घाट में किया गया जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट प्रकाश भट्ट जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल नगर अध्यक्ष मनोज जोशी कृष्ण बहादुर सिंह विनीत बिष्ट ललित मोहन नयाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।