Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

    
नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें।


      
इसी के तहत सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने पर, एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीली कोठी क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया और 06 युवकों को रैश ड्राइविंग, स्टंट किये जाने पर थाने लाया गया।
   

उक्त सभी 06 युवकों अभय बिष्ट, रेहान अहमद, आयुष बिष्ट ,हर्ष आनंद, विकास रस्तोगी, शिवा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 बाइक और 01 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर सीज किया गया है।
      
युवकों की काउंसलिंग की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सलाह दी गई। सभी युवकों ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने हेतु कहा गया।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 हरजीत राणा
2- का0 धीरज
3- का0 बलवंत बिष्ट
4- का0 रोहित

अपील-

    नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे