Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा,  द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा आईटीबीपी के पास स्लीपर फैक्ट्री लालकुआं से अभियुक्त  आसिफ पुत्र गुलफाम निवासी बजरी कंपनी लालकुआं को 119 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम  के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा  60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।



गिरफ्तारी टीम –

1-हेड कांस्टेबल पूरन सिंह
2- कांस्टेबल तरुण मेहता
3- कांस्टेबल आनंदपुरी

थाना भीमताल-

रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब परोसने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

दिनांक 28/01/2025 को थाना भीमताल पुलिस ने जय गोरखा रेस्टोरेन्ट में भीमताल से अभियुक्त उदय सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गोरखपुर तिराहा थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र-40 वर्ष को अपने रेस्टोरेन्ट में बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार कर कब्जे से 02 डिस्पोजल गिलास, एक स्टील का जग व 01 पव्वा मैकडव्वल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
  
उक्त के विरुद्ध धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम

1- उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष
2- हे0का0 दीप कुमार थाना भीमताल
3- का0 हरीश सिंह बिष्ट थाना भीमताल
4- कानि0 चालक मनोज पंत