Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।


इसी क्रम में प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे द्वारा लोधिया बैरियर अल्मोड़ा पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौराने वाहन संख्या- UK01-TA-7969 वैगनार चालक मनीष पवार निवासी राजपुरा अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चालक वाहन को हल्द्वानी से अल्मोड़ा लेकर आ रहा था।

इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 01 चालान क्षमता से अधिक सवारी (01 सवारी अधिक) होने पर कोर्ट का चालान करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।