Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर पुलिस एएनटीएफ/एसओजी की टीम नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।


एक बार फिर पुलिस ने बेड़चूला मुक्तेश्वर निवासी युवक को डेढ़ लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष लमगड़ा  राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धौलकड़िया तिराहा मोरनौला पर अभियुक्त हीरा बल्लभ मेलकानी उम्र- 48 वर्ष पुत्र स्व0 लक्ष्मीदत्त मेलकानी निवासी ग्राम बेड़चूला, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से 966 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त से बरामद चरस की कीमत 1,93,200 (एक लाख तिरानबे हजार दो सौ रुपये) आंकी गई हैं।