Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

    
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है।


    
जिसके क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.02.2025 को MVR बैरियर के पास से अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी धोराडाम थाना किच्छा,उधम सिंह नगर, उम्र 35 वर्ष को 103 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना चोरगलिया पर मुकदमा एफआईआर न०13/25 धारा 60(1)/72आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम

1- हे0कानि0 मलखान सिंह
2- का0 भारत भूषण
3- कानि0 अंकुश चन्याल