जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 12.03.2025 को थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट एफआईआर न0-05/2024 धारा 420/ 506 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त असीम बिज पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्रीन सिटी जालंधर पंजाब को उसके किराए के फ्लैट सेक्टर 63 चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।
धौलछीना पुलिस टीम-
1- अपर उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद
2- हेड कांस्टेबल कुंदन लाल