Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
   
इसी क्रम में दिनांक 01.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी व होटल ढाबो में अवैध रुप से शराब परोसने वालों के विरुद चौकी प्रभारी खैरना  प्रकाश सिंह मेहरा द्वारा अभियुक्त प्रताप राम पुत्र धनी राम निवासी ग्राम  सिलटना थाना भवाली नैनीताल के कब्जे से 84 पव्वे  देसी मसालेदार अवैध शराब  के साथ अभियुक्त प्रताप राम को गिरफ्तार किया गया ।
  
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में fir no 10/25 60आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


पुलिस टीमः-

1- उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा चौकी प्रभारी खैरना
2- का0 जगदीश धामी
3- का0 दर्शन चौधरी