जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री गंगा बिष्ट जी को महिला उद्यमिता विकास परिशद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पद भार ग्रहण करने के बाद पहली बार गृह नगर अल्मोड़ा आगमन पर गंगा बिष्ट जी का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने जिले की सीमा पर क्वारब पुल के पास नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री का स्वागत किया। लोधिया, करबला तिराहे पर ग्रामीण महिलाओं ने गंगा बिष्ट पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चौघानपाटा में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। यहां से ढोल-नगाड़ों उनका जुलूस निकाला गया। एक स्थानीय होटल में श्रीमती गंगा बिष्ट जी का नागरिक अभिनन्दन किया गया। महिला उद्यमिता विकास परिशद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने कहा प्रदेश के यशवशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसको पूरा करने का प्रयास करेंगी। पीएम मोदी जी के प्रण के अनुसार महिलाओं के विकास के लिए कार्य करेंगी। पहाड़ की रीढ़ यहां की महिलाएं हैं पलायन से लड़ने के लिए उनकी सरकार महिलाओं के आर्थिक प्रगति के लिए कार्य कर रही है। लखपति दीदी योजना इसका एक उदाहरण है। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक मोहन सिंह मेहरा, मेयर अजय वर्मा, प्रदेष उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रधुनाथ सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिलख्वाल, ललित लटवाल, रवि रौतेला बिट्टू कर्नाटक, धर्मेन्द्र बिष्ट, राजीव गुरुरानी कैलाश गुरुरानी दर्षन रावत, कमल बिष्ट, कुंदन लटवाल, त्रिलोक लटवाल, त्रिलोचन जोशी, आषीश जोशी, अर्जुन बिष्ट,गिरीष खोलिया, कैलाष गुरूरानी, रेखा आर्या, लता बोरा, लता पाण्डे, बीना नयाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
