Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों के किए चालान


मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर  दिशा निर्देश दिए गए थे। जिस आदेश के अनुपालन में नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर नगर की जनता से नैनीताल पुलिस द्वारा नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा अतिक्रमण को हटाए जाने की लगातार अपील की जा रही है।

मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन आज डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल,  प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली के पर्यवेक्षण में नैनीताल शहर में सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में काफी समय से खडे वाहनो, नो पार्किंग मे खडे वाहनो व सडक किनारे स्थित दुकानो के दुकानदारों द्वारा सडक पर किये गये अतिक्रमण के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्यवाही की गयी:–

▪️नो पार्किंग मे खडे 90 वाहनो का चालान, संयोजन शुल्क 30400 रु.

▪️अतिक्रमण के दृष्टिगत किये गये 81 पुलिस एक्ट में किये चालान कुल चालान 15 संयोजन शुल्क 3750 रु.

▪️नो पार्किंग में विगत काफी समय से खडे वाहन जो टोह किये गये–13

▪️कोर्ट के चालान– 07