Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बीते दिवस जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में संज्ञान लेते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को  सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को  अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा पर्यटन स्थलों में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।


निर्देशानुसार आज जिले की  बीडीएस, डॉग स्क्वायड द्वारा हल्द्वानी, नैनीताल शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों तथा कैंची धाम में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की गई।