Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात कर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्तागण के कक्ष के बगल में नवनिर्मित शौचालय को शुरू करवाने, कलेक्ट्रेट भवन में तहसील के बगल की लांबी में लगे खराब पंखे ठीक करवाने व जिला न्यायालय अल्मोड़ा के निकट निर्मित वाहन पार्किंग का इंटरलाकिंग टाईल्स के माध्यम से सौंदर्यीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ करवाए जाने पर आभार व्यक्त किया गौरतलब है कि इन सभी कार्यों के लिए अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त ने पिछले महीने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए थे जिसके बाद प्रशासन द्वारा यह सभी कार्य कराए गए इसके साथ ही उन्होंने इस पार्किंग को टीन शेड से कवर करवाकर पार्किंग को यात्री प्रतीक्षालय के विकल्प के तौर पर विकसित करवाने हेतु अनुरोध किया उन्होंने कहा है कि यदि जिला न्यायालय अल्मोड़ा के निकट निर्मित वाहन पार्किंग को टीन शेड से कवर किया जाता है तो सर्दी-गर्मी-बरसात के समय यह पार्किंग यात्री प्रतीक्षालय के विकल्प के तौर पर प्रयोग में आ सकती है।