Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोडा। नैनीताल में हुए नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में भारी आक्रोश है। नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों द्वारा सड़कों पर उतरकर आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की जा रही हैं।


वहीं नैनीताल की घटना को लेकर अल्मोड़ा में भी हिंदूवादी संगठनों ने भारी आक्रोश जताते हुए सरकार से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की, साथ ही एसएसपी से मुलाकात कर जनपद में बाहर से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों की सत्यापन करने की मांग की। और बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी लोगों को जनपद से बाहर करने की मांगकी गई। नैनीताल की घटना को लेकर कल हिंदूवादी संगठनों के द्वारा बाजार बन्द का ऐलान किया गया।

वहीं प्रांतीय व्यापार मंडल ने भी बैठक मै यह तय किया कि नैनीताल में हुई इस दुष्कर्म की घटना के बाद सभी व्यापारियों ने गहरा आक्रोश जताते हुए सभी व्यापारियों ने एक सहमति से विरोध दर्ज करते हुए सरकार से दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की वहीं व्यापारियों ने कहा कि दुष्कर्म की इस घटना के खिलाफ पूरे व्यापारी एकजुट हैं और गहरा रोष व्यक्त करते हैं और सरकार को चेतावनी देते हुए व्यापारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश का व्यापारी एकजुट होकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। साथ हीं कहा कि कल होने वाले बाज़ार बंद का वो समर्थन नही करते हैं कल बाजार और सभी प्रतिष्ठान खुले रखने का आह्वान किया।