Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 14 मार्च अल्मोड़ा अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा ने आज बाजार भ्रमण कर व्यापारियों व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई प्रेषित की तथा विभिन्न होली कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया इस अवसर पर अजय वर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है और यह सौहार्द व आपसी भाईचारे का त्यौहार है उन्होंने कहा कि सैकड़ो वर्षों से अल्मोड़ा की होली अपनी सांस्कृतिक पहचान को  आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है इसे आगे बढ़ाने में यहां के सांस्कृतिक और रंग कर्मियों का अहम योगदान है उन्होंने सभी नगर वासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशी व उल्लास लाए,इस अवसर पर प्रकाश भट्ट ,कैलाश गुरुरानी, हर्षवर्धन तिवारी, दीपक पंत पियूष कुमार दीप जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।